सुबह के ये वास्तु उपाय बदल सकते हैं घर की किस्मत और आर्थिक स्थिति

वास्तु शास्त्र में सुबह के समय को ब्रह्म मुहूर्त के समान बेहद  प्रभावशाली माना गया है. जिस तरह दिन की सही शुरुआत हमारे मूड को बेहतर बनाती है, ठीक उसी तरह सुबह किए गए कुछ खास वास्तु उपाय हमारे घर की ऊर्जा और आर्थिक स्थिति को बदल सकते हैं. यदि आप भी चाहते हैं कि आपका दिन सफल हो और घर में बरकत बनी रहे, तो हर सुबह इन शुभ कामों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं.

1. हथेलियों के दर्शन (कराग्रे वसते लक्ष्मी)
सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर उनके दर्शन करें. वास्तु और शास्त्रों के अनुसार, हथेलियों के अग्र भाग में लक्ष्मी, मध्य में सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु का वास होता है.  ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ होती है.

2. मुख्य द्वार पर जल का छिड़काव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है. सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें. यह उपाय न केवल नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है, बल्कि मां लक्ष्मी का आगमन भी होता है.  यह उपाय इनकम औऱ बैंक बैलेंस बढ़ाने में बेहद मददगार है.

3. सूर्य देव को अर्घ्य देना
सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें. वास्तु के अनुसार, सूर्य को जल देने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और कुंडली के दोष शांत होते हैं. यह उपाय आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करने में भी मदद करता है.

4. घर के 'ब्रह्मस्थान' की सफाई
गर्मी के मौसम में घर के बीचों-बीच के हिस्से यानी 'ब्रह्मस्थान' का महत्व बढ़ जाता है.  हर सुबह सुनिश्चित करें कि यह स्थान पूरी तरह साफ और खाली हो. यहां से धूल-मिट्टी हटाने से घर में ऊर्जा का प्रवाह (Energy Flow) बेहतर होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है.

5. तुलसी के पौधे में जल और दीप
तुलसी का पौधा घर के वास्तु दोषों को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है.  हर सुबह तुलसी में जल अर्पित करना और संभव हो तो शाम को घी का दीपक जलाना घर में सुख-शांति सुनिश्चित करता है. यह परिवार के सदस्यों के बीच कलह को कम करने में भी सहायक है.