September 27, 2026

2023 में इन मेकअप लुक्स का रहा बोलबाला

 
मेकअप के बिना महिलाओं की जिन्दगी अधूरी होती है। हर साल नए नए मेकअप लुक्स ट्रेंड करते हैं। इस साल देश-दुनिया में कुछ मेकअप लुक बेहद चर्चा में रहे और उन्हें सोशल मीडिया, रनवेज और ग्लैमर वर्ल्ड में बेहद पसंद किया गया। इस साल नए नए मेकअप लुक्स देखने को मिले। जहां पिछले साल मैट मेकअप लुक्स ट्रेंड में थे तो इस साल ग्लिटरी आइज, मेटैलिक लुक को लोगों ने खासा पसंद किया। ये मेकअप लुक्स कौन से हैं और उन्हें क्यों पसंद किया गया। चलिए हम आपको बताते हैं।

इस साल ये मेकअप लुक्स रहे ट्रेड में

मेजर मेटैलिक
मेटैलिक आई लुक तो काफी सालों से ट्रेंड में बना हुआ है। लेकिन इस साल मेजर मेटैलिक लुक्स का बोलबाला रहा। शाइनी मेकअप लुक के साथ एक्स्ट्रा ग्लोवी हाइलाइटर का चर्चा बेहद रहा। जाह्नवी कपूर से लेकर सुहाना खान तक ने इस मेकअप लुक को खूब ट्राय किया। इस मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए आंखों पर शिमरी, मेटैलिक आईशैडो का इस्तेमाल करें।

पम्पकिन स्पाइस मेकअप
पम्पकिन स्पाइस मेकअप इस साल खूब चर्चा में रहा। इस साल रील्स पर भी इस लुक को लोगों ने खूब आजमाया। इस मेकअप लुक में मोनोक्रोमैटिक लुक क्रिएट किया जाता है। साथ ही इसमें आपकी आंखों, होंठों और गालों पर समान टोन देते हैं।

डबल ब्लैक लाइनर और ग्लॉसी आई
ब्लैक लाइनर कभी आउट आॅफ फॉक्स नहीं हुआ है। लेकिन इस साल मेकअप वर्ल्ड में डबल ब्लैक लाइनर का बोलबाला रहा। टॉप लिड पर रेगुलर कैट आई लाइनर बनाने के बाद उसके बिलकुल नीचे एक और लाइन बनाएं। ग्लॉसी आई को भी लोग खूब पसंद करते हैं। ये मेकअप लुक भी लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ। यहां तक की न्यूड आइज पर भी यह लुक फबता है।

पार्टी रेड लिप्स
रेड लिप्स कभी भो आउट आॅफ ट्रेंड नहीं होता है। लेकिन हॉलीवुड एक्ट्रेस टेलर स्विफ्ट ने रेड लिप्स को एक बार फिर से ट्रेंड में ला दिया। रेड कलर की लिपस्टिक इस साल एक्ट्रेसेस से लेकर मॉडल्स सबने खूब लगाई। जिस वजह से ये लुक चर्चा में रहा।