नई दिल्ली
दुकान में ग्राहक बनकर आई महिलाओं की हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, मामला श्री मुक्तसर साहिब के स्थानीय हकीमां वाली गली का है, जहां एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर ग्राहक बनकर आई कुछ महिलाओं ने कपड़े चोरी कर लिए। चोरी की यह घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान मालिक अनुसार इस घटना का उस समय पता चला जब कोई खरीददार महंगे दुपट्टे खरीदने आया आया तो दुकान से उक्त थान गायब था। उसने जब सी.सी.टी.वी. देखी तो महिलाओं की करामात सामने आई। दुकानदार के अनुसार उसे लगभग 30 हजार रुपए का चुना लगा है। वहीं इस घटना की सूचना दुकान मालिक ने पुलिस को दे दी है।

More Stories
बंगाल SIR पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: जिंदा वोटर्स को बताया गया मृत
ओडिशा में CISF का 57वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में की शिरकत
भारतीय कृषि को निर्यात आधारित और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी: पीएम नरेंद्र मोदी