वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को ग्रहों का न्यायाधीश माना गया है। शनि कर्मफलदाता हैं। 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं और आने वाले नए साल 2024 में भी इसी राशि में रहने वाले हैं। शनि साल 2024 में राशि परिवर्तन तो नहीं करेंगे लेकिन अपनी स्थिति में बदलाव में जरूर करेंगे।
साल 2024 में शनि कुंभ राशि में वक्री और मार्गी होंगे। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 तक शनि वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल चलेंगे। फिर 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 के बीच में शनि अस्त रहेंगे। 18 मार्च 2024 शनि फिर से उदित होंगे। जानें शनि की स्थिति का किन राशियों को साल 2024 में मिलेगा लाभ-
1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए शनि की स्थिति बहुत ही लाभकारी रहने वाली है। 2024 में आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। करियर में सफलता के साथ पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। शनि कृपा से धन लाभ होगा।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनिदेव की कृपा से साल 2024 अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपको आय के नवीन साधन मिल सकते हैं। व्यापारियों के कारोबार को विस्तार मिल सकता है। शनि की स्थिति से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना है।
3. तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए शनि की अवस्था साल 2024 में अत्यंत शुभ रहने वाली है। आपको शनि कृपा से मान-सम्मान हासिल हो सकता है। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। इतना ही कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। कामकाज अच्छा रहने वाला है।
4. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए साल 2024 शनिदेव के आशीर्वाद से शुभ रहने वाला है। नए साल में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाग्यवश आपके कुछ अटके हुए काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के साथ बदलाव के भी योग हैं। शनि की अवस्था आपको करियर में लाभ के साथ आर्थिक उन्नति भी दिला सकती है।
5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए साल 2024 अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। वर्तमान में मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है और साल 2024 में भी शनि साढ़ेसाती रहेगी। हालांकि शनि स्वामी ग्रह होने के कारण मकर राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में उपलब्धि हासिल होगी। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ