साल 2024 शुरू होने के बाद फरवरी महीने में शादी-विवाह के 20 दिन शुभ मुहूर्त है। इस बार लीप ईयर होने के कारण फरवरी 29 दिन की होगी। केवल नौ दिन छोड़कर हर दिन बैंड-बाजा बारात की धूम रहेगी। एक तरह से पूरे महीने विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त हैं।
फरवरी सर्वाधिक मुहूर्त वाला महीना
इस साल सर्वाधिक मुहूर्त वाला महीना फरवरी है। मई-जून और अगस्त-सितम्बर जैसे महीनों में तो विवाह मुहूर्त है ही नहीं। पूरे साल में शादी के लिए कुल 77 दिन शुभ मुहूर्त है। विवाह मुहूर्त अधिक होने के कारण शादी वाले घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। बैंड वालों की एडवांस बुकिंग है। हालात ये है कि बैंड भी समय निर्धारित कर रहे हैं। एक ही दिन में कई जगह की बुकिंग है तो उसके अनुसार टाइम मैनेज किया जा रहा है।
एक फरवरी से बैंड-बाजा-बारात
महीने का शुभारंभ एक फरवरी से बैंड-बाजा-बारात से होगा। इसके बाद लगातार आठ दिन शहनाई की गूंज सुनाई देगी। पूरे महीने में बीस दिन विवाह के मुहूर्त है। महीने के आखिरी दिन भी 29 फरवरी को भी शहनाई बजेगी। इस साल फरवरी में 1 से 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23 से 27 और 29, मार्च में 1 से 7 और 11, 12, अप्रैल में 18 से 22, जुलाई में 3 और 9 से 15, नवम्बर में 16 से 18 व 22 से 26 तक और दिसंबर में 2 से 5, 9 से 13 और 14, 15 को शादी ब्याह के मुहूर्त है।
यह है अबूझ मुहूर्त
जिस तिथि को अबूझ मुहूर्त बनता है, उस दिन पंचांग देखने की जरूरत नहीं होती है. इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखे ही शुभ या मांगलिक कार्य किए जाते हैं. साल में दस ऐसे अबूझ मुहूर्त होते हैं जिनमें किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत करना शुभ होता है. इनमें नवरात्रि, दिवाली, अक्षय तृतीया, बसंत पंचमी, आखा तीज, देवउठन/देवउठनी एकादशी और भड़ली नवमी शामिल हैं.

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ