September 29, 2026

अक्टूबर में कुल 11 दिन रहेगी BSE की छुट्टी, जानिए कब-कब नहीं होगा कारोबार

मुंबई

देश में बड़ी संख्या में लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं। डीमैट अकाउंट के जरिए आप अपने मोबाइल फोन से ही शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट का निवेश एक लिक्विड निवेश होता है। अर्थात अब चाहो तब शेयर खरीद सकते हैं और बेच सकते हैं। हालांकि, कई छोटे शेयरों में वॉल्यूम काफी कम रहती है, ऐसे में वहां लिक्विडिटी का संकट खड़ा हो जाता है। देश में ऐसे कई लोगो हैं, जो फुल टाइम शेयर मार्केट में एक्टिव रहते हैं। ये लोग मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं। यानी ये रोज शेयर खरीदते और बेचते हैं। ऐसे लोगों को शेयर मार्केट की छुट्टी के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि अक्टूबर में कितने दिन शेयर मार्केट बंद (Stock Market Holiday in October 2023) रहेगा।

11 दिन रहेगी शेयर मार्केट की छुट्टी

अगले महीने यानी अक्टूबर 2023 में कुल 11 दिन शेयर मार्केट की छुट्टी रहने वाली है। शेयर मार्केट में वर्किंग वीक 5 दिन का होता है। यानी हर हफ्ते शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में कामकाज नहीं होता। इसके अलावा अगले महीने 2 और 24 अक्टूबर को भी शेयर मार्केट बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार की छुट्टी होगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को दशहरा के चलते शेयर बाजार में छुट्टी होगी।

अक्टूबर, 2023 में शेयर बाजार की छुट्टियां

1 अक्टूबर, 2023 : रविवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर, 2023 : गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
7 अक्टूबर, 2023 : शनिवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
8 अक्टूबर, 2023 : रविवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।

14 अक्टूबर, 2023 : शनिवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
15 अक्टूबर, 2023 : रविवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
21 अक्टूबर, 2023 : शनिवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
22 अक्टूबर, 2023 : रविवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
24 अक्टूबर, 2023 : दशहरे के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
28 अक्टूबर, 2023 : शनिवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
29 अक्टूबर, 2023 : रविवार के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।

You may have missed