झारखंड
झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पटाखे की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में कईं दुकान, साइकिल, बाइक एवं एक छोटा हाथी वाहन आ गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के केरुकोचा हाट का है। बताया जा रहा है कि यहां सामान्यतः केरुकोचा में मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है, लेकिन मकर संक्रांति के पर्व को लेकर शनिवार को विशेष हाट का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
इस दौरान एक पटाखे की दुकान में अचानक आग लग गई, जो हवा के साथ तेज़ी से फैलने लगी, जिससे पूरे हाट में आग लग गई। इसमें कई दुकान, साइकिल, बाइक एवं एक छोटा हाथी वाहन जल कर खाक हो गया।
आग की लपटों को देखकर हाट में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने के करीब 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। 1 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

More Stories
PM Kisan 24th Installment: 9.30 करोड़ किसानों को अगली किस्त का इंतजार, जानें कब आ सकते हैं ₹2,000
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा संकेत, बोले- जल्द होगा समझौता लेकिन ढांचा अलग रहेगा
भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ