दुर्ग
जिले के परसदा गांव में बारातियों एवं गांव वालों के बीच बारात स्वागत करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के साए में दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई. वहीं विवाद सुलझाने में एक आरक्षक घायल भी हो गया. पेट्रोलिंग गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की गई. आरक्षक की शिकायत पर शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है.
इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 1 नाबालिग शामिल है. बता दें कि यह बारात मोहंदी गांव से परसदा आई थी. बारात स्वागत के दौरान ग्रामीणों और बारातियों के बीच जमकर विवाद हुआ. झगड़े में दो लोग घायल भी हुए हैं. गांव में तनातनी के माहौल के चलते पुलिस की निगरानी में दूल्हे और पांच लोगों को मंडप में ले जाकर शादी कराई गई. गिरफ्तार आरोपियों में गिरिराज यादव, मुकेश मंडावी, प्रशांत यादव, निखिल वर्मा, वासुदेव यादव शामिल हैं.

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति