भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में हो रही सामान्य से कम वर्षा को देखते हुए आगामी माहों में सिंचाई के लिए पानी और बिजली की उपलब्धता की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिजली के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं भी स्टाफ के अभाव में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके साथ ही कंट्रोल रूप व्यवस्था को भी हर समय सक्रिय रखा जाए।
बैठक में आगामी माहों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की मांग और आपूर्ति प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन में खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहें। बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
अनूपपुर जिला अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम का पौधे
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र
खंडवा को बड़ी रेल सौगात, पुणे-जबलपुर साप्ताहिक ट्रेन के ठहराव को मिली मंजूरी