भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल में होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित की जाये। जन-प्रतिनिधियों से समन्वय कर तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित रूप दिया जाये। तिरंगा यात्रा, विलीनीकरण शहीद स्मृति द्वार से प्रारंभ होकर कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर समाप्त होगी। शाम 4 बजे कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर भव्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में झंडा-वंदन में मशाल प्रज्ज्वलन और भारत माता का पूजन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर फूल, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की जाएगी। तिरंगा यात्रा के मार्ग के दोनों तरफ, आवास तथा प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे। यात्रा में सजी हुई गाड़ियों में झांकियों का प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली बहना सेना की सदस्य, लाड़ली बहनें, विद्यार्थी, व्यापारिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

More Stories
कसित भारत @2047 एवं आयुष्मान भारत सहित केंद्र सरकार की योजनाओं पर केंद्रित “वार्तालाप” कार्यक्रम 6 अगस्त को
व्यवस्थित ग्रामीण विकास और जनकल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों को सशक्त बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जबलपुर हाईकोर्ट में मीनाक्षी नटराजन की याचिका मंजूर, राज्य सरकार, चुनाव आयोग और तीन राज्यसभा सांसदों को नोटिस