भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में महुआ, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ 2 वर्षीय बालिका विधि शर्मा के जन्म-दिवस पर परिजन सर्वसूरज शर्मा, चंद्रकांत शर्मा और श्रीमती नीति शर्मा ने पौधा लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। मुख्यमंत्री के साथ मुरैना के सर्वअविनाश शर्मा, निकुंज शर्मा, जयसिंह मरावी, रविकुमार और सुप्रियंका शर्मा पौध-रोपण में शामिल हुईं।
समाजसेवी एवं पत्रकार सर्वरविन्द्र भास्कर, के.डी. अहिरवार, विवेक भास्कर, सुग्रीव अहिरवार, शैंडी सिंह और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित सेठी, सर्वमहेशचंद्र गुप्ता, मोहनलाल अग्रवाल, अरूण बंसल, नरेन्द्र कुमार गर्ग, गोपाल तिवारी, कृष्णगोपाल सोनी, आयुषी और अमन भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ जनसंपर्क महाक्विज के विजेता सर्वलोकेन्द्र मीना, आयुष धाकड़, दीपक कुशवाह, चित्रांश सक्सेना और शशिकांत साहू ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

More Stories
किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है मध्यप्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने भारत सरकार से चर्चा जारी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश सरकार कैंसर रोगियों को राहत दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव