भोपाल.
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर मध्य प्रदेश में शासकीय अवकाश घोषित किया जा सकता है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। प्रदेश सरकार एक सप्ताह राम मय बनाने की तैयारी में है। सभी पंचायत में जहां 22 जनवरी तक श्री राम कथा सप्ताह मनाया जाएगा, वहीं 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का फैसला किया गया है । जिसमें सभी शासकीय उपक्रमों के साथ ही स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित होगा। ऐसा बताया जाता है कि सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में एक फाइल मुख्य सचिव वीरा राणा को भेजी गई है, उनकी सहमति मिलते ही 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में शासकीय अवकाश के आदेश जारी हो जाएंगे।
16 से 21 जनवरी तक चलेंगे कार्यक्रम
16 से 21 जनवरी तक मंदिरों सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह कई जिलों में श्री रामलीला का आयोजित होगा। प्रभात फेरी, कलश यात्रा का अभियान प्रदेश में जारी है, जो 22 जनवरी तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान मंदिरों में, पवित्र नदियों में दीपदान और घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले: बुद्धिमत्ता के बलबूते युवा विश्व में बना सकते हैं अपनी पहचान, 591 प्रतिभाओं का सम्मान
भिंड में CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान रुकी: टेकऑफ से पहले हेलीपैड पर उड़ाया ड्रोन, यूट्यूबर हिरासत में
खरगोन में टैंकर में भीषण ब्लास्ट: वेल्डिंग के दौरान हुआ विस्फोट, 500 मीटर दूर तक उड़े परखच्चे