मुंबई
बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिये वैरिएशन पर लगातार काम कर रहे जसप्रीत बुमराह एक तेज गेंदबाज के तौर पर अपने अहं को तिलांजलि देने को तैयार है और उन्हें विविधता की तलाश के लिये धीमी गेंद डालने से भी गुरेज नहीं है।
बुमराह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत में मुंबई इंडियंस के लिये 21 रन देकर पांच विकेट लिये। वह अब दस विकेट लेकर युजवेंद्र चहल के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं।
बुमराह ने मैच के बाद कहा, ‘‘आपको हमेशा यॉर्कर डालने की जरूरत नहीं है। कई बार यॉर्कर और कई बार धीमी गेंद भी डालनी होती है। इस प्रारूप में अहं के लिये जगह नहीं है। आप 145 किमी की रफ्तार से भी गेंद डाल सकते हैं लेकिन कई बार धीमी गेंद डालना जरूरी होता है।''
उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रारूप गेंदबाजों के लिये काफी कठिन है। मैने अपने कैरियर की शुरूआत से ही विविधता पर काम किया है। जब प्रदर्शन अच्छा नहीं हो रहा था, तब मैने वीडियो देखे और समीक्षा की कि क्या सही नहीं हो रहा है। तैयारी बहुत अहम है और लगातार सुधार जरूरी है।''

More Stories
भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी-सिराज पर नजर, 2027 वर्ल्ड कप में कौन होंगे भारत के 3 तेज गेंदबाज?
4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी, कपिल देव बोले- बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा
टीम और कप्तान के लिए ईशान किशन ने दिया बड़ा बलिदान, बोले- ‘श्रेयस शानदार फॉर्म में था’