मुंबई
दिव्या खोसला कुमार के पति भूषण कुमार बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर हैं। अब खबरें आ रही हैं कि कपल की राहें अलग हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि दिव्या खोसला ने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही दिव्या ने अपना सरनेम हटाया, उनके फैंस ने ये नोटिस कर लिया।
साथ ही यूजर्स ने रेड्डिट पर दिव्या के फॉलोइंग लिस्ट का भी स्क्रीनशॉट शेयर किया है इसमें ये देखा जा सकता है कि दिव्या अब भूषण कुमारी की कंपनी को भी फॉलो नहीं कर रही हैं। अब अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आखिर दिव्या ने सरनेम हटाया क्यों? क्यों दोनों अब साथ नहीं हैं या अलग हो रहे हैं? बता दें, इस दोनों के अलग होने की खबर की पुष्टि पत्रिका नहीं करता। जब भूषण कुमार पर महिला ने आरोप लगाए थे तब पति के सपोर्ट में दिव्या सामने आई थीं। उन्होंने कहा था- मेरे पति आज टी सीरीज को जहां तक लेकर आए हैं वह उनकी मेहनत हैं मीटू मूवमेंट सोसाइटी से गलत लोगों का असली चेहरा सबको दिखाता है पर कई लोग इसका फायदा उठाते हैं।

More Stories
रिद्धि डोगरा डिप्लोमेटिक है, मैं उसे दोगली बोलूंगी, एक्ट्रेस शाइनी ने ऐसा क्यों कहा?
ईद पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को नंगे पैर छोड़ने बाहर तक आए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’
प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज़: ओपन कार में ड्राइव के दौरान निक जोनस के बालों पर फेरा हाथ