मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि उनके जीवन में कई ऐसे पल आये जब उन्हें कठिन निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये तीन दशक हो गये है। काजोल ने अपने करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। काजोल आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है।
काजोल जब अपने पीक पर थी तब उन्होंने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। काजोल बताया कि उनके जीवन में बहुत सारे ऐसे पल आए जहां उन्हें कठिन निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया, मैंने अपने करियर के पीक समय में शादी का निर्णय लिया। मैं फिल्म उद्योग में शामिल हो गई। यह मेरे लिए गेम चेंजर था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं फिल्म उद्योग में शामिल होना चाहती हूं या नहीं। मुझे याद है कि मेरे पिता ने उस समय मुझे बहुत सावधानी से सोचने के लिए कहा था।समय ने साबित कर दिया है कि मैं सही हूं।

More Stories
गदर 3 में लौटेगी सकीना, बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का टारगेट
रोहित शर्मा का नया टीवी शो जल्द, टीजर ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
Prabhas की ‘Spirit’ से टकराव में Salman Khan की SVC63 को 50 करोड़ ओपनिंग का झटका?