रायपुर
राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभ होंडा शोरूम में चोरी की खबर सामने आई है। चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर शोरूम को निशाना बनाया है। चोर शोरूम का लाकर को तोड़कर अपने साथ ले गए। चोरों ने लगभग 3.50 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। डीडीनगर थाने की पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है।
एडिशनल एसपी जय प्रकाश बढ़ई ने बताया कि चोरी की वारदात हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शो रूम के बाहर दो गार्ड रात में तैनात थे। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

More Stories
रायपुर : नक्सल मुक्त बस्तर के नव निर्माण में समाज निभाए अग्रणी भूमिका : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर : नक्सल मुक्त बीजापुर अब विकसित बीजापुर की ओर बढ़ रहा-मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी