जांजगीर चांपा
जिले के बिरगहनी गांव में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतारा और खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पंहुचकर सरेंडर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही जांजगीर कोतवाली पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही.
यह घटना सोमवार रात की है. कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि बिरगहनी का रहने वाला भोज राम साहू शराब पीकर अपने छोटे भाई बलराम साहू से विवाद करता था. इसके कारण बलराम अपने बड़े भाई से रंजिश रखता था. सोमवार की रात दोनों भाइयो में फिर से विवाद हुआ. इस दौरान छोटे भाई बलराम साहू ने अपने बड़े भाई भोजराम साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चांपा थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

More Stories
बच्चों के सुरक्षित कल के लिए धमतरी में साझा हुए पेरेंटिंग के नए मंत्र
बस्तर में सड़क विकास को मिलेगी नई गति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
जनजातीय विभाग की बड़ी पहल: प्रदेश में वर्ष 2027 तक नए स्वरूप में 450 आश्रम-छात्रावास बनकर होंगे तैयार