नई दिल्ली
भारत रक्षा उप्तादों का एक बड़ा विक्रेता बनने की कोशिश लगातार कर रहा है। भारत के आकाश एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की दुनिया दिवानी है। कई देश इस डिफेंस सिस्टम को खरीदना चाहते हैं। आर्मेनिया पहले इस को लेकर ऑर्डर दे चुका है। वहीं, अब इस लिस्ट में फिलिपींस, ब्राजील और मिस्त्र शामिल हो सकते हैं। जल्द ही इन देशों की तरफ से ऑर्डर मिल सकता है। अगर यह डील लॉक होती है तो डिफेंस सेक्टर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। आइए जानते हैं कि कौन से डिफेंस स्टॉक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं –
1- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd)
इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले 1 साल के दौरान 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव शुक्रवार को 2702 रुपये पर था।
2- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Ltd)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 174.55 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 45 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में यह स्टॉक 80 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है।
3- भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Ltd)
यह डिफेंस स्टॉक पिछले एक साल में 91 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 42 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1570 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।

More Stories
शिवराज सिंह चौहान की कॉरपोरेट जगत से अपील, गांव-गरीब और खेती को न भूलें
चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें
बंगाल कैबिनेट का बड़ा फैसला: नए भर्ती होने वाले शिक्षक अब नहीं लड़ सकेंगे चुनाव