मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफर्स को दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फोटोग्राफी की दुनिया, अद्भुत दुनिया है। विश्व फोटोग्राफी दिवस है। फोटोग्राफी के कार्य से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।
मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा की जयंती के अवसर पर रेतघाट स्थित उद्यान में उपस्थित फोटोग्राफर्स को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस फोटोग्राफी की कला के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। मुख्यमंत्री चौहान ने अनेक फोटोग्राफर्स के साथ छायाचित्र खिंचवाए और स्वयं भी फोटोग्राफर्स के चित्र कैमरे से क्लिक किए। छायाकार बंधुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री चौहान ने केक काटकर फोटोग्राफी दिवस मनाया। भोजताल के पास फोटोग्राफर्स के समूह ने अपने कैमरों से आसपास की प्राकृतिक सुंदरता को कैद किया।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।