मुंबई
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'योद्धा' फिल्म के रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, अब वो इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। 'योद्धा' फिल्म में सिद्धार्थ के साथ राशि खन्ना और दिशा पटानी अहम भूमिका में हैं। फैंस ने बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और राशि की जोड़ी को खूब पसंद किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'योद्धा' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ऐसी खबरें है कि ये फिल्म 19 अप्रैल को आएगी, लेकिन अभी तक ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म 'योद्धा' की कहानी निलंबित हो चुके सेना अधिकारी अरुण कात्याल के बारे में है। इसमें सिद्धार्थ ने अरुण का रोल निभाया है। ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसमें सिद्धार्थ और राशि की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

More Stories
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद डिवोशनल फिल्मों की धूम, 2026-27 में रिलीज होंगी रामायण समेत 10 फिल्में
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी का वीडियो वायरल, आईस पैक वाले सीन पर मचा बवाल