तुर्की
तुर्की में एक हिंसक तूफान ने भारी तबाही मचाई हुई है। जिसका एक भयंकर वीडियो भी सामने आया है। इस हिंसक तूफान ने देश की राजधानी अंकारा में लोगों के घरों से आसमान में फर्नीचर तक उड़ा दिया। सोशल मीडिया पर एक फुटेज वाय़रल हो रहा है जिसमें तेज हवाओं के बीच एक सोफा आसमान में उड़ता हुआ दिख रहा है और तूफान के दौरान उड़ते हुए दूसरी इमारत से टकरा जाता है।
वीडियो को गुरु ऑफ नथिंग के नाम से जाने जाने वाले एक ट्विटर पेज द्वारा शेयर किया गया था। इस वीडियो में शुरुआत में एक वस्तु आसमान में उड़ती नजर आ रही है। जैसे ही कैमरा ज़ूम होता तब दिखाई देता है कि यह वास्तव में एक सोफा है। सेकंड के भीतर, तेज हवाएं सोफे को दूसरी इमारत से टकराने पर मजबूर करती हैं हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं लोगों ने भी इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, "कल्पना कीजिए कि आप अपनी खिड़की से बाहर देखते हैं और एक सोफा आपकी ओर उड़ता हुआ आ रहा है." दूसरे ने लिखा, "ओनली इन तुर्की ये हाहाहा."

More Stories
ईरान ने ड्रोन गिराया तो भड़का अमेरिका, जवाबी हमलों में कई रडार सिस्टम तबाह
ईरान में गिरा अमेरिकी F-15 जेट: चीनी MANPADS मिसाइल से हमले का दावा
होर्मुज स्ट्रेट में माइन्स का दावा: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी समुद्री सुरक्षा चिंता