भोपाल
मध्य प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को सूरज जमकर तमतमाया। इसके चलते पूरे प्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बेचैनी बढ़ा दी। प्रदेश में सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया।
जो इस सीजन का दिन का सबसे अधिक तापमान है। इसके साथ ही दमोह मंगलवार को देश के मैदानी क्षेत्र के सबसे गर्म शहरों में पांचवें नंबर पर रहा। प्रदेश के 18 शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं का रुख दक्षिणी होने से पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
यहां हुआ मतदान, यह रहा अधिकतम तापमान
लोकसभा क्षेत्र– छह मई –सात मई
भोपाल — 40.7– 42.4
ग्वालियर — 41.8– 42.6
सागर –41.6 –42.7
गुना –41.8 –43.2
बैतूल– 39.7 –41.2

More Stories
केन्द्रीय गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक समझौता, महाराष्ट्र-गुजरात-राजस्थान-एमपी के बीच सुलझा सरदार सरोवर डैम का मुद्दा
समोसे के लिए रोकी ट्रेन? इंदौर में लोको पायलट का VIDEO वायरल, रेलवे ने शुरू की जांच
भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस नए रंग-रूप में दौड़ेगी, 7.30 घंटे में तय करेगी 708 किमी का सफर