हैदराबाद
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम 246 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 रनों की शानदार पारी खेली, उनके अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। वहीं भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिली। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी भारतीय पारी का आगाज करने मैदान पर उतर गई है।
यशस्वी जायसवाल का धमाल, टॉम हार्टली को लिया आड़े हाथ, उनके पहले ओवर में जड़ दिए दनदनाते दो छक्के। यशस्वी जायसवाल ने चौके के साथ खोला भारतीय पारी का खाता, पहले गेंद पर वुड की हुई पिटाई। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। मार्क वुड गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। जसप्रीत बुमराह ने बेन स्टोक्स को 70 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी को 246 रनों पर समेटा। जसप्रीत बुमराह की यह दूसरी सफलता है। अश्विन ने मार्क वुड (11) को बोल्ड कर इंग्लैंड को 9वां झटका दिया है। अश्विन की यह तीसरी सफलता है। अब स्टोक्स का साथ देने जैक लीच आए हैं।
पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। बेन स्टोक्स ने रविंद्र जडेजा को लंबा छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 31वां अर्धशतक है। चायकाल का ऐलान, इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन। बेन स्टोक्स 43 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद। दूसरा सेशन भारत के नाम रहा। इस सेशन में टीम इंडिया को 5 सफलताएं मिली।

More Stories
IPL 2026: SRH vs GT मुकाबला प्लेऑफ की रेस में बना रोमांचक जंग
IPL 2026: CSK और RCB की जीत से प्लेऑफ रेस और रोमांचक, LSG और MI बाहर
सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को जन्म दिया