भोपाल
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर परिषद मौ जिला भिण्ड के वार्ड क्रमांक-4 के पार्षद पद के उप निर्वाचन का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दीपक सिंह ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 26 दिसम्बर से शुरू हो चुका है। नाम निर्देशन पत्र 2 जनवरी तक लिये जायेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जाँच 3 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 जनवरी, 2026 है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान 16 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 19 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी।

More Stories
जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्य प्रदेश में LPG संकट, गैस न मिलने से ठंडी पड़ी रसोई, होटल-ढाबे बंद होने की कगार पर, 3 दीनदयाल रसोई बंद
कनाडा में उज्जैन के युवक को पहले पीटा, फिर कार चढ़ाकर मार डाला, सीएम ने व्यक्त किया शोक