शहडोल
शहडोल जिला अस्पताल में एक गंभीर मामला सामने आया। जयसिंहनगर के ग्राम कुबरा में 10 वर्षीय बालक अनिल कोल के आंख के पास लोहे का नुकीला सरिया घुस गया था। पीड़ित बालक और उसके परिजन हाथ में सरिया पकड़कर 50 किलोमीटर दूर का ऑटो से तय कर जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। जैसे ही बालक अस्पताल पहुंचा। ओपीडी में सभी ने बालक की हालत को देखकर दंग रह गए।
डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी नुकीला सरिया ओपीडी में नहीं निकाला जा सका। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर सिविल सर्जन से आग्रह किया। सिविल सर्जन ने तत्काल ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन कर नुकीला सरिया निकालने के निर्देश दिए। ड्यूटी पर तैनात डॉ अपूर्व पांडे धनंजय चतुर्वेदी ने 20 मिनट के सफल ऑपरेशन के बाद बालक के चेहरे से नुकीला सरिया निकाल लिया। परिजनों ने बताया कि बालक सुबह डिश टीवी की छतरी में सिग्नल सेट करने छत पर चढ़ा था।
इस दौरान उसका पैर फिसल गया। छत के नीचे रखा नुकीला सरिया उसके दाहिने आंख के पास धंस गया। परिजन आनन-फानन में हाथ में पांच फीट का नुकीला सरिया पकड़कर जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मशक्कत की, लेकिन सरिया नहीं निकाला जा सका। बालक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। परिजन 50 किलोमीटर का सफर तय कर ऑटो से जिला चिकित्सालय पहुंचे। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के बाद बालक के चेहरे से सरिया सुरक्षित निकाल लिया।

More Stories
Middle East Crisis का असर नहीं, मेड इन इंडिया का जलवा जारी; विदेशों में बढ़ी जेनेरिक दवाओं की मांग
मध्य प्रदेश में मजदूरों को मिलेगी यूनिक हेल्थ आईडी, सरकारी योजनाओं से खुशियां आएंगी घर-घर
नामांतरण’ के लिए नया निर्देश जारी, अब पार्टनरशिप डॉक्यूमेंट्स नहीं होंगे मान्य