भिंड
चंबल अंचल के भिंड जिले की मेहगांव तहसील में 1150 फीट लंबी राखी तैयार की गई। अब तक विश्व की यह सबसे बड़ी राखी है। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड, एशिया बुक आफ रिकार्ड, इंडिया बुक आफ रिकार्ड, ओएमजी बुक आफ रिकार्ड, वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि शामिल हुए और राखी की माप के बाद प्रमाण-पत्र जारी किया।
इससे पहले 880 फीट लंबी राखी का रिकार्ड दर्ज था। एशिया बुक आफ रिकार्ड व इंडिया बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह, ओएमजी बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि प्रो दिनेश गुप्ता मुंबई, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि विश्वनाथ, वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि नवनीत सिंह व प्रशासनिक अधिकारी की देखरेख में राखी की नियमानुसार माप की गई।
कोटा और दिल्ली के कारीगरों के सहयोग से यह राखी 15 दिन में तैयार हो सकी। राखी का सबसे बड़ा फूल 25 फीट व्यास में गोलाकार है। राखी के अन्य गोलाकार फूलों का आकार क्रमशः 20 फीट, 15 फीट, 10 फीट, पांच फीट व्यास है। फूलों के आगे साड़ियों की डोर तैयार कराई गई।
राखी तैयार करने में थर्माकोल, लकड़ी और साड़ियों समेत अन्य सामान का उपयोग किया गया। श्रावणी महोत्सव के तहत वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता अशोक भारद्वाज द्वारा तैयार कराई इस राखी को लाड़ली बहनों ने उन्हें बांधा। कार्यक्रम के दौरान दंदरौआधाम के महंत रामदास महाराज भी मौजूद रहे।

More Stories
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू
राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक में की सहभागिता
ट्रिपल आईटी भोपाल में कोडर आर्मी के संस्थापक रोहित नेगी एवं सह संस्थापक आदित्य टंडन का छात्रों के साथ विशेष सत्र आयोजित।