भोपाल
मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण जहां दिन में उमस बनी हुई है, वहीं आंशिक बादल बने रहने के कारण रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है।
तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंड
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बना रह सकता है। माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।
दिन में बढ़ी उमस
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर माह में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण दिन में जहां उमस बनी रहती है, वहीं रात के तापमान में भी विशेष गिरावट नहीं होती है।
तापमान में गिरावट
इस माह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा भी होती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगती हैं। माह के अंत तक वातावरण में गुलाबी ठंड महसूस होने लगती है।

More Stories
देर से आने और जल्दी जाने वाले अधिकारियों पर सीएम ने लगाई कार्रवाई की चेतावनी
नर्मदापुरम पुलिस में बड़ा फेरबदल: 72 अधिकारी और जवानों के तबादले
MP में मार्च में लू का कहर: नर्मदापुरम में 40.2°C, 10 शहरों में पारा 38°C पार, 15-16 मार्च को बारिश का अलर्ट