धार
शहर मे अग्रणी सामाजिक संस्था जय हो के तत्वावधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2023 शनिवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्वांस एवं दमे की नि:शुल्क दिव्य औषधि वितरित की जाएगी। संस्था जय हो के संस्थापक डाँ अशोक शास्त्री ने बताया कि उक्त दिव्य औषधि का वितरण आनंद चौपाटी स्थित शास्त्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स पर किया जाएगा ।
डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया कि संस्था जय हो द्वारा 25 वर्षों से निरंतर शहर में विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के साथ प्रतिवर्ष शास्त्री मेडिकल स्टोर ( आनंद चौपाटी )पर दिव्य औषधि का वितरण दोपहर 12 बजे से किया जाएगा । संस्था द्वारा 300 से अधिक श्वास एवं दमा रोगियों के लिए औषधि की व्यवस्था की जाएगी ।
डाँ. शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा मध्य रात्रि समय 02 : 25 बजे चन्द्र ग्रहण पश्चात गाय के दूध से बनी खीर मे इस औषधी को मिलाकर विधि पूर्वक चंद्रमा की किरणों रखने के पश्चात् सेवन करने श्वांस – दमे की बिमारी की बाधा दूर होती हैं । विधि पूर्वक दवाई लेने पर अभी तक कईयों की बिमारी पूरी तरह से समाप्त हो गई है ।
संस्था जय हो के सर्वश्री धर्मेंद्र जोशी , नवीन गर्ग, निलेश जोशी, उमेश शर्मा, सुनील दौराया , पवन अग्रवात, अजय चौधरी, सुनील सिंह राठौर, लालु यादव, अशोक जोशी , संजय शर्मा , गोटू शुक्ला आदि सदस्यों ने सभी श्वांस एवं दमा रोगियों से इसका लाभ लेने की अपील की । उक्त जानकारी संस्था के निलेश जोशी ने दी ।

More Stories
प्रत्येक नागरिक की जिंदगी हर कीमत पर बचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण : प्रमुख सचिव डॉ. कुमार
भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा