नई दिल्ली.
इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा ही महत्व है। खासतौर पर इस दिन लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी वस्तुओं में तेरह गुणा वृद्धि होती है।
वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन उत्तम होता है, लेकिन इस दिन यदि शुभ मुहूर्त को देखकर कोई वस्तु खरीदी जाए तो वह समान लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है।
धनतेरस 2023 पूजा मुहूर्त
धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।
धनतेरस पर खरीदें ये चीजें
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

More Stories
भगवान शिव कैसे बने अर्द्धनारीश्वर, माता सिद्धिदात्री की कृपा और अष्ट सिद्धियों से जुड़ी है यह अद्भुत कथा
रसोई में इंडक्शन चूल्हा रखने की सही दिशा क्या है? वास्तु के इन नियमों का पालन करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि
क्या है Gen-Z वास्तु? LED लाइट्स और इंडोर प्लांट्स से घर में ऐसे लाएं पॉजिटिव वाइब्स और मेंटल क्लैरिटी