September 25, 2026

भरी जवानी में विवाहिता ने मौत को लगाया गले, मरने से पहले बनाई इस वीडियो में बताई वजह

अमृतसर(सागर)
 अमृतसर में ससुराल से तंग आकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाते बताया कि उसकी बेटी की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका ससुराल उसे काफी तंग परेशान करता था। इस वजह से उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका ने मरने से पहले अपनी वीडियो भी बनाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की का पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।