भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने जैन धर्म के माध्यम से पूरे विश्व को शांति, सहिष्णुता और करुणा का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान महावीर ने समस्त मानवता को अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का मार्ग दिखाया। उनका जीवन और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने दो हजार वर्ष पूर्व थे।

More Stories
मध्यप्रदेश में हुआ गौरवशाली व्यक्तित्वों से जुड़े स्थानों और विरासत स्थलों पर मंत्रि-परिषद बैठकों का हुआ नवाचार
5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 25 मार्च को होगा घोषित
क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल