पन्ना
पन्ना जिले की धरा देश-दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध है अब तो हीरों की नगरी पन्ना के खेतों में भी अनाज और सब्जी की जगह हीरे निकलने लगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर देखने को मिला।
बता दें कि आज रमखिरिया निवासी किसान राम नरेश दुबे और उसके चार साथियों को रमखिरिया निजी क्षेत्र से दो चमचमाते हुए हीरे मिले। जिनका वजन क्रमशः 8 कैरेट 30 सेंट व 0.90 सेंट है। इन दोनों हीरों को आगामी हीरों की नीलामी में रखा जाएगा।
किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरा मिलने से उसे और उसके सभी पार्टनर को बहुत खुशी है। हीरों नीलामी के बाद मिलने वाले रुपये से वह अपने व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में यह पैसा खर्च करेंगे।
लाखों रुपये में आंकी जा रही कीमत
किसान ने बताया कि वह साल भर से अधिक समय से हीरों की तलाश कर रहे थे। वही हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि यह कम उज्ज्वल किस्म के हीरे हैं। इन दोनों हीरों की अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

More Stories
प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य : ऊर्जा मंत्री तोमर
सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्टॉप डैम और चेक डैम की मरम्मत व नवीनीकरण होंगे