टोक्यो। जापान में हाल ही में ‘स्मार्ट ब्रा’ का आविष्कार किया गया है। इस स्मार्ट ब्रा ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इस ‘स्मार्ट ब्रा’ की सबसे खास बात यह है कि यह हुक से नहीं, बल्कि फिंगरप्रिंट रिकॉग्निशन (बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन) से खुलती है। ‘स्मार्ट ब्रा’ बनाने वाले का नाम झावा वर्कस है, जो विद्यार्थी हैं। इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका डेमो वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिखाया गया कि ब्रा को अनलॉक करने के लिए पार्टनर के फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ती है। दावा है कि इसे रिश्तों में धोखाधड़ी रोकने के लिए ‘प्लेफुल कॉन्सेप्ट’ के तौर पर डिजाइन किया गया है। इस अजीबोगरीब लेकिन दिलचस्प इनोवेशन को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं।
्र
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि अब सिर्फ आपका बॉयफ्रेंड ही आपकी ब्रा खोल सकता है! जैसे ही यह वीडियो सामने आया, तो किसी यूजर्स ने इस आइडिया को मजेदार बताया, तो किसी ने सवाल किया कि क्या यह पुरुषों के लिए भी बनाया गया है। इस पर स्मार्ट ब्रा बनाने वाले ने हंसते हुए जवाब दिया कि इसे अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को गिफ्ट कर दीजिए। यह वीडियो सिर्फ एक्स तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इंस्टाग्राम पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस स्मार्ट ब्रा को जहां कुछ लोग मजाक में ले रहे हैं, तो कुछ इसे तकनीक का नया आयाम बता रहे हैं। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तरह के कॉन्सेप्ट आगे बढ़ते हैं, तो भविष्य में कपड़ों और एक्सेसरीज में भी सिक्योरिटी फीचर्स जुड़ सकते हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अब सिर्फ स्मार्टफोन या सिक्योरिटी सिस्टम तक सीमित नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे रोजमर्रा की चीजों में भी इसकी एंट्री हो रही है। हालांकि, यह स्मार्ट ब्रा फिलहाल एक कॉन्सेप्ट है और इसे अभी कमर्शियल तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

More Stories
इजरायल के फैसले पर भड़के सऊदी, कतर और 16 मुस्लिम देश, बताया संप्रभुता का उल्लंघन
खामेनेई के आदेश पर खोला जाएगा होर्मुज, न कि ‘इडियट’ के कहने पर; ईरान का ट्रंप पर तीखा हमला
नेतन्याहू ने ट्रंप को ईरान युद्ध में खींचा, ‘एपस्टीन फाइल्स’ से ध्यान भटकाने की कोशिश: कमला हैरिस