नई दिल्ली
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का मुद्दा देश की संसद में भी उठा। शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में लद्दाख और मालदीव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति के अभिभाषण में सुरक्षा चिंताओं पर एक शब्द भी नहीं कहा गया। लद्दाख में हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। मालदीव में क्या हो रहा है?"
वहीं, अधीर रंजन के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, "इन्होंने(अधीर रंजन चौधरी) चीन और LAC के संबंध में जो कुछ भी कहा, मैं उससे असहमति व्यक्त करता हूं। मैं इसकी निंदा करता हूं।"
भारत अब कमजोर नहीं है- रक्षा मंत्री
लोकसभा में कांग्रेस ने जैसे ही लद्दाख और मालदीव के मुद्दा उठाया, इसपर रक्षा मंत्री ने कहा, "मैं सदन को आश्वस्त करना चाहूंगा कि भारत अब कमजोर नहीं है। भारत मजबूत हो गया है। अगर कोई भारत पर आंख उठाने की हिम्मत करता है , भारत के पास माकूल जवाब देने की क्षमता और ताकत है। संसद के मंच पर देश को बेवजह बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।"

More Stories
अमेरिका में तेल संकट गहराया, 1982 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रणनीतिक भंडार
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में 140% सैलरी बढ़ने का दावा क्यों? समझें पूरा गणित
RSS को हिंदुत्व की बढ़ती धमक का श्रेय, विजयादशमी उत्सव में बोले संजय गुप्त