भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन वेब पोर्टल (http://governor.mp.gov.in/) के नव-संस्करण का लोकार्पण किया। राज्यपाल को वरिष्ठ अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि पोर्टल के नव-संस्करण के निर्माण से एक ही साईट पर अनेक उपयोगी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नव-संस्करण को बहुउद्देशीय उपयोग के साथ-साथ यूजर फ्रेंडली भी बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी जरूरी परिवर्तन किए गए हैं।
राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा ने एम.पी.एस.ई.डी.सी. एवं एन.आई.सी. के सहयोग के प्रति आभार जताया। लोकार्पण में राज्यपाल के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, एम.पी.एस.ई.डी.सी. के प्रबंध संचालक अभिजीत अग्रवाल, एन.आई.सी. मध्यप्रदेश के उप-महानिदेशक संजय हार्डीकर, वरिष्ठ निदेशक कमलेश जोशी एवं राजभवन एन.आई.सी. आई.टी. सेल प्रभारी जितेन्द्र पाराशर उपस्थित थे।

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण