जन जागरूकता के लिए उपयोगी है फिल्म : मुख्यमंत्री चौहान
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फिल्म "द केरला स्टोरी" मध्यप्रदेश में कर मुक्त रहेगी। यह फिल्म जन जागरूकता की दृष्टि से उपयोगी है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट में कहा कि यह फिल्म ´लव जिहाद, धर्मांतरण और आंतकवाद के षडयंत्र को उजागर करती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह फिल्म धर्मांतरण के घिनौने चेहरे को सामने लाती है। क्षणिक भावुकता के जाल में जो बेटियाँ लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं उनकी किस तरह बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। ये फिल्म हमको जागरूक करती है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। इस फिल्म को बच्चों, बेटियों, बड़ों, बुजुर्गों और अन्य सभी को देखना चाहिए। इसलिए यह फिल्म मध्यप्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री की जा रही है।

More Stories
MP में PUC सर्टिफिकेट के नियम सख्त, अब OTP वेरिफिकेशन के बिना नहीं बनेगा प्रमाणपत्र
500 कारतूस एक साथ खरीदने पर सख्ती, धोखाधड़ी के बाद जिला प्रशासन ने सीमित किए गन लाइसेंस
Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 37वीं किस्त, सागर के केसली से बहनों के खातों में राशि भेजेंगे CM मोहन यादव