मुरैना
कूनो से निकली मादा चीता वीरा जौरा क्षेत्र में गांव और खेतों के पास तक आ रही है। देर रात शिकार का पीछा करते हुए नरहेला गांव में पहुंची चीता को देखकर खेतों पर रखवाली कर रहे किसान डरकर घरों की ओर भाग आए।
दो हफ्ते से से मादा चीता वीरा कूनो से निकलकर मुरैना के पहाड़गढ़ व जौरा क्षेत्र में विचरण कर रही है। चीता ने ग्रामीणों की दो बकरियों का शिकार भी किया है। देर रात वीरा चीता नरहेला गांव के पास दिखी और नीलगाय का पीछा करते हुए गांव के तालाब किनारे तक आ गई। नीलगाय के शिकार के दौरान ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे चीता डरकर जंगल की ओर भाग गई।
मृत नीलगाय को चीता की लोकेशन पर पहुंचाया
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब किनारे से मृत नीलगाय को उठाकर उस पहाड़ी पर ले गए, जहां चीता की लोकेशन थी। स्थानीय किसान रामौतार सिंह जादौन ने बताया कि उस समय किसान फसलों की रखवाली कर रहे थे, कुछ किसान फसल की कटाई में जुटे थे। चीता के आते ही किसान घरों की ओर भागने लगे। रविवार को भी मादा चीता नरहेला गांव के आसपास दिखी है। वन विभाग की टीम भी उस पर निगरानी रखे हुए है।

More Stories
संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं
राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर आदिवासी चेहरे को मौका दे सकती है भाजपा
6.91 लाख किसानों से 34.73 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत