पालम
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो बेटे झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना पालम की गली नंबर-17 की है और जिस समय आग लगी, तब परिवार सो रहा था। तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, परिवार के अन्य सदस्यों को दमकलकर्मियों और पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाल लिया गया लेकिन रेनू गुप्ता को नहीं निकाल पाए।
अधजले शव को बाहर निकाला
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद उनके अधजले शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति पप्पू गुप्ता और उनके दो बेटे मामूली रूप से झुलस गये हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी: भारत के लिए खतरा या मौका?
भारत के नक्शे में पूरा कश्मीर दिखा तो बौखलाया पाकिस्तान, अमेरिका के सामने लगाई गुहार
Bangladesh में ‘राज्यसभा’ बनाने की तैयारी, रेफरेंडम का ‘Yes Vote’ बदलेगा सत्ता संतुलन