पटना। बिहार चुनाव की तारीखों का जल्द होने वाला है। चुनाव आयोग इस बहाने बिहार सहित पूरे देश में 17 नये प्रयोग लागू करने जा रहा है। जिसमें ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन फोटो होगी। किसी बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे।100 फीसदी वेब कास्टिंग की जाएगी।
चुनाव आयोग की टीम बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर इन दिनों बिहार के दौरे पर है। इस दौरान चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मीडिया को बताया कि किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। 100 फीसदी वेब कास्टिंग होगी। ज्ञानेश ने कहा कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र है। विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। उसके पहले चुनाव होना है। चुनाव आयोग की टीम दो दिन बिहार में रहेगी। चुनाव आयोग की टीम ने दौरे के पहले दिन चुनाव आयोग ने सबसे पहले बिहार के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। उनकी मांगे और सुझाव लिए। सीईसी ने बताया कि बूथ लेवल ऑफिसर के लिए भी फोटो आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पोलिंग बूथ के कमरे के बाहर मोबाइल जमा कर वोट डालने की सुविधा होगी। सभी 90 हजार पोलिंग बूथ पर ये सुविधा दी जाएगी। मतदाताओं को दी जाने वाली वोटर स्लिप बूथ की संख्या बड़े अक्षरों में दर्ज की जाएगी, जिससे बूथ ढूंढना आसान होगा।
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग 17 नए प्रयोग बिहार चुनाव में करने जा रही है। आगे यह पूरे देश में लागू किए जाएंगे। ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन फोटो होगी। वोटर आईडी कार्ड में वोटर आईडी नंबर बड़ा होगा। ईवीएम की काउंटिंग में कोई भी गलती होगी तो सभी वीवीपेट की गिनती होगी। इसके अलावा बैलेट वोट की भी गिनती अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में मतदाता सूची शुद्धिकरण का काम हुआ और हमारे सामने मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों ने न सिर्फ अपने बूथों पर मतदाता सूची शुद्धिकरण का काम किया, बल्कि बिहार के 90,217 बूथ लेवल अधिकारियों ने ऐसा काम किया जो पूरे देश में सराहनीय है।

More Stories
अप्रैल से लागू हो सकता है भारत-UK समझौता, 99% भारतीय उत्पादों को मिलेगा जीरो-ड्यूटी लाभ
अगर AI कर देगा सारे काम, तो 800 करोड़ लोग क्या करेंगे? क्या नौकरियां सच में खत्म होंगी?
8वें वेतन आयोग की खुशखबरी: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाखों रुपये का फायदा