उज्जैन
उज्जैन जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा वर्ष 2021 में परिवार के आधा दर्जन लोगों द्वारा एक महिला के नाक, कान काटकर उसे गंभीर रूप से चोट पहुंचाने के मामले में आरोपियों को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
बताया जा रहा है कि नागदा के बिरलाग्राम थाना क्षेत्र में 12 जनवरी 2021को पीड़िता के साथ पति राजेश चंद्रवंशी, ससुर सीताराम, सास गेंदाबाई, मौसी सास कलाबाई, राधेश्याम, मनोहर ने एकमत होकर घर के अंदर तलवार से हमलाकर जीभ, नाक, जबड़ा आदि काटकर महिला के मुंह में बेलन तक डाल दिया था। घायल अवस्था में महिला को घर के बाहर फेंक दिया था।
महिला ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में बिड़लाग्राम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। प्रकरण में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश वंदनाराज पांडेय ने निर्णय सुनाते हुए छह आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास व 100-100 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

More Stories
पंपों पर भारी भीड़, भोपाल-इंदौर-उज्जैन में पेट्रोल की 25% ज्यादा बिक्री; LPG सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें
जबलपुर मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड में आग, डॉक्टर ने फायर एक्सटिंग्विशर से 27 बच्चों को बचाया
राज्यपाल पटेल ने रामनवमी पर लोकभवन मंदिर में की पूजा-अर्चना