गया.
गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। पासिंग आउट परेड में 118 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक 120 जैंटलमैन कैडेट को शामिल होना था। लेकिन दो कैडेट्स किसी कारणवश से शामिल नहीं हो सके। शनिवार को गया ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में हुए पासिंग आउट परेड के बाद 118 जेंटलमैन कैडेट्स देश के सैन्य अफसर बने।
देश के अलग-अलग हिस्सों में यह सेना के अधिकारी के रूप में योगदान देंगे और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे। शनिवार को आरटीए में शुरू हुई पासिंग आउट परेड की सलामी उपसेना प्रमुख ने ली। उप सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने परेड की सलामी ली और सफल जेंटलमैन कैडेट्स को ऑफिसर बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सैन्य ऑफिसर बनने वालों में देश के लगभग एक दर्जन से अधिक राज्यों के जेंटलमैन कैडेेट शामिल हुए। जिसमें बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों के जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय