रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के कण-कण में मयार्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम बसे हैं। यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित कर रही है। इससे छत्तीसगढ़ के वैभवशाली अतीत और धार्मिक महत्व से देश-दुनिया परिचित हो सकेगी।

More Stories
21 साल की रत्ना बनीं आधुनिक खेती की मिसाल, नए तरीकों से कमा रहीं लाखों रुपए
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
भानपुरी में आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम हेल्थ एटीएम का शुभारंभ