डिंडौरी
जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के किकरझर घाट में शुक्रवार की दोपहर नर्मदा परिक्रमावासियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं को चोट आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में भर्ती कराया गया है।
घाट से नीचे पलटी बस
बस से श्रद्धालु अमरकंटक से वापस समनापुर बिछिया होते हुए मंडला जिले के महाराजपुर जा रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास किकरझर घाट में सामने से आ रहे ट्रक चालक की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर घाट से नीचे पलट गई।
हादसे में ये घायल
हादसे में चतुरा बेन 63 वर्ष, रंजन बेन 76 वर्ष, बिमजी बेन 77 वर्ष, अनिला बेन 59 वर्ष को चोट आई है। परिक्रमावासी गुजरात के मोरबी राजकोट के निवासी हैं, जो नर्मदा परिक्रमा पर निकले हुए हैं। बस में लगभग 35 परिक्रमासी सवार थे। समनापुर पंचायत द्वारा परिक्रमवासियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि शुक्रवार की रात परिक्रमा वासी यहीं रुकेंगे।
रीवा में बस पलटी, 5 घायल
रीवा जिले के त्योंथर में जौनपुर से नागपुर जा रही बस शुक्रवार को गढ़ थाना क्षेत्र के कटरा में पलट गई। हादसा दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर हुआ। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को हटाकर जाम खुलवाया। डिवाइडर पर चढ़ने के कारण बस पलटी। बस में 30 लोग सवार थे। घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

More Stories
मुरैना के डायल-112 हीरोज ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व- डॉ. मोहन यादव