सतना
सतना जिले में मासूम बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने भवन जमींदोज कर दिया है। 16 अगस्त को आरोपी राकेश वर्मा ने भीख मांगने वाली पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पीड़ित को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है।
बहला फुसलाकर बच्ची को ले गया था आरोपी
मासूम बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी राकेश वर्मा भीख मांगने वाली बच्ची को बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने लेकर आई थी। यहां बच्ची बेहोश हो गई। पुलिस उसे जिला अस्पताल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया। पीड़ित अपनी दादी के साथ रहती है। ये भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपी हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है।

More Stories
MP में जूनियर डॉक्टरों को राहत: स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेगी इतनी रकम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
सरल संयोजन पोर्टल” के जरिए मिलेंगे विद्युतीकृत क्षेत्रों में 150 किलोवॉट भार तक के नए बिजली कनेक्शन