तेल अवीव
हजारों की संख्या में लोग मिस्र भी गए हैं। लज्जैरिनी ने कहा कि भूख, प्यास से तड़पते और दवाओं तक के संकट से जूझ रहे बीमार लोगों को भी पलायन करना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र रिफ्यूजी एजेंसी का कहना है कि उसने अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों के लिए रहने आदि की व्यवस्थाएं की हैं। इन लोगों के पास खाना, पानी और तमाम जरूरी चीजों की कमी है। यहां तक कि शौच के लिए भी इन लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। एजेंसी का कहना है कि शेल्टरों में रह रहे 30 फीसदी लोगों को स्किन एलर्जी हो गई है। खराब स्थिति में रहने के चलते ये बीमारियां हो रही हैं।
इस बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्वीकार किया है कि सेना के हमलों में आम नागरिक भी हताहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमास के खिलाफ जारी ऑपरेशन में नागरिकों को कम से कम नुकसान पहुंचाने की हमारी कोशिश उतनी सफल नहीं रही, जितना हमारा प्रयास था। नेतन्याहू ने सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने हमलों से पहले आम नागरिकों से सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की थी। लेकिन हमास ने ऐसा नहीं होने दिया और उसने लोगों को खतरनाक स्थानों पर ही रोक लिया।
नेतन्याहू ने भी माना- आम नागरिकों को बचाना मुश्किल हो रहा
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि एक भी नागरिक की मौत होना दुखद है। हमें ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए। हमारी कोशिश भी यही है कि नागरिक युद्ध में बचे रहें। लेकिन हमास उन्हें जंग के रास्ते में ला रहा है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बुधवार को ही एक प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसमें कहा गया है कि इजरायल युद्ध विराम करे ताकि गाजा में मदद पहुंचाई जा सके। इसके अलावा नागरिकों की सहायता के लिए एक कॉरिडोर बनाया जा सके।

More Stories
किंग ऑफ द नॉर्थ’ की धमाकेदार जीत से ब्रिटेन की सियासत में भूचाल, क्या Keir Starmer की कुर्सी खतरे में?
सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 71% इजरायलियों को ट्रंप पर नहीं भरोसा; जंग में जीत को लेकर भी संशय
ईरान डील पर बनती बात बिगड़ी! वेंस की पहल पर इजरायल ने लगाया ब्रेक, लेबनान में 16 की मौत