कोरबा
12वीं की छात्रा का अपहरण कर रायपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पूरा मामला मानिकपुर चौकी का है.
छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी घनश्याम केवट निवासी मुलमुला जांजगीर को रायपुर से गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी वाहन चालक है और स्कूल में सामान छोड़ने आता था. इस दौरान उनकी जान पहचान छात्रा से हुई, फिर बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर उसे रायपुर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी और नाबालिकग दोनों को बरामद कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल