भोपाल
भोपाल सेंट्रल जेल में प्रतिबंधित संगठन सिमी के आतंकी चार दिन से भूख हड़ताल कर रहे हैं। सभी अत्यधिक सुरक्षा वाली सेल में बंद हैं। समाचार पत्र, लायब्रेरी की सुविधा, सामूहिक नमाज पढ़ने देने और घड़ी मुहैया कराने जैसी मांगों को लेकर उन्होंने यह अनशन शुरू किया है। सभी मांगे अवैधानिक हैं।
इस वजह से जेल प्रशासन ने उनकी निगरानी और बढ़ा दी है। फीडिंग के माध्यम से उन्हें तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। जेल प्रशासन ने जेल मुख्यालय सहित सीएमएचओ को पत्र के माध्यम से हड़ताल की जानकारी दे दी है। जेल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक अवैधानिक मांगों को लेकर आतंकियों ने 14 सितंबर से हड़ताल शुरू कर दी थी।
16 सितंबर को मिली भूख हड़ताल की जानकारी
16 सितंबर को भूख हड़ताल की जानकारी मिली। इसके बाद कैदियों के स्वास्थ्य पर नजर रखना शुरू कर दिया गया। उज्जैन निवासी कमरुद्दीन, केरल निवासी शिवली के अलावा अबू फैजल और कामरान हड़ताल कर रहे हैं। जेल उपअधीक्षक सरोज मिश्रा ने बताया कि सभी चारों आतंकियों की निगरानी कराई जा रही है। 14 सितंबर से चारों भूख हड़ताल पर हैं। उनका मेडिकल चैकअप कराया जा रहा है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं।

More Stories
इमिलिया पंचायत जांच पर उठे सवाल: शिकायतकर्ता को दरकिनार कर तैयार हुई रिपोर्ट?
Cancelled Train List: अजमेर रेल मंडल में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी, 12 ट्रेनें निरस्त; कई का बदला रूट
MP RTO Case: 52 किलो सोना और 100 करोड़ की संपत्ति मामले में पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर जल्द पेश होगी चार्जशीट