भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर नवीन एवं नवकरणीय मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने विधायक विश्राम गृह के समीप कात्यायनी मन्दिर में साफ़-सफ़ाई मंदिर स्वच्छता अभियान की शुरूआत। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने विधायक विश्राम गृह के समीप स्थित कात्यायनी मंदिर में साफ़-सफ़ाई की। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व तक देश के तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की साफ-सफाई करने और स्वच्छता का अभियान चलाने की अपील की है। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि मंदिर जनमानस की आस्था के केंद्र हैं। उन्हें स्वच्छ और सुंदर रखना हमारी जिम्मेदारी है।

More Stories
MP Weather Update: 22 जिलों में आज बूंदाबांदी के आसार, 16 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, फिर होगी भारी बारिश
MP Tech Growth Conclave 3.0: सीएम का बड़ा ऐलान, ₹40 हजार करोड़ निवेश से 35 हजार रोजगार, टेक हब बनेगा मध्य प्रदेश
नरोत्तम मिश्रा ने खोला बड़ा राज: उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दिया था टिकट का ऑफर, मिला जवाब