रायपुर
छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक बरसने के बाद बारिश फिर थम गई है। तेज धूप के कारण प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक देश में कहीं भी ऐसा सिस्टम नहीं है, जो अगले दो-तीन दिन तक अच्छी बारिश ला सके। इस वजह से मानसून ब्रेक के हालात बन गए हैं।
बारिश नहीं होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है और नमी तेजी से घट रही है। गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम का यह हाल मंगलवार को भी बना रहेगा हांलाकि बस्तर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन बाकी जगहों पर तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

More Stories
गरियाबंद के गणेश सोनी ने रचा इतिहास, NCC प्री-कमीशन कोर्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया ऑल इंडिया पहला स्थान
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
होली के बाद सिम्स अस्पताल में मरीजों की भीड़, दो दिन में 465 लोग पहुंचे इलाज के लिए