रायपुर
दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद दोपहर को रायपुर सहित कई क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हुई। तेज बारिश के चलते मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी जलभराव हो गया है। विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए विभाग द्वारा आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 688.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 688.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 19 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1193.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 322.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 606.9 मिमी, बलरामपुर में 627.3 मिमी, जशपुर में 550.5 मिमी, कोरिया में 664.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 673.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 797.2 मिमी, बलौदाबाजार में 687.0 मिमी, गरियाबंद में 637.7 मिमी, महासमुंद में 731.7 मिमी, धमतरी में 716.5 मिमी, बिलासपुर में 703.0 मिमी, मुंगेली में 856.9 मिमी, रायगढ़ में 769.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 606.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 576.7 मिमी, सक्ती में 586.7 मिमी, कोरबा में 670.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 664.6 मिमी, दुर्ग में 565.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 530.3 मिमी, राजनांदगांव में 763.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 875.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 708.6 मिमी, बालोद में 756.7 मिमी, बेमेतरा में 530.9 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 539.5 मिमी, कांकेर में 654.5 मिमी, नारायणपुर में 621.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 805.2 मिमी और सुकमा में 1019.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

More Stories
CG में नागपुर की महिला चोर गैंग का पर्दाफाश, 7 महिलाएं गिरफ्तार; कार से करती थीं रेकी
Chhattisgarh Pharma Industrial Policy 2024-30: फार्मा निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 18 महीने में ₹992 करोड़ के प्रस्ताव
नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, विजय शर्मा-केदार कश्यप ने बाइक से किया नेतृत्व